UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) भारत की सबसे प्रतिष्ठित और प्रतिस्पर्द्धी परीक्षाओं में से एक है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा का उद्देश्य IAS, IPS, IFS और IRS जैसे शीर्ष सरकारी पदों हेतु उम्मीदवारों की भर्ती करना है। UPSC परीक्षा के पाठ्यक्रम को समझना तैयारी की प्रभावी रणनीति की दिशा में पहला कदम है।
UPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम के विस्तृत अवलोकन का सार नीचे दिया गया है, जिसमें विस्तृत विषयवार टॉपिक्स, वैकल्पिक विषय तथा निबंध एवं साक्षात्कार को शामिल किया गया। व्यवस्थित और स्मार्ट तैयारी के क्रम में UPSC के अद्यतन सिलेबस (2025) की पीडीएफ डाउनलोड कीजिये।
| पेपर | समय | कुल अंक | प्रश्नों की संख्या | प्रत्येक प्रश्न के अंक | नेगेटिव मार्किंग |
|---|---|---|---|---|---|
| पेपर I – सामान्य अध्ययन | 2 घंटे | 200 | 100 | 2 | 1/3rd (0.66) |
| पेपर II – CSAT | 2 घंटे | 200 | 80 | 2.5 | 1/3rd (0.83) |
नोट:
प्रारंभिक परीक्षा का पेपर II (CSAT) क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है तथा इसमें उत्तीर्ण होने के लिए अभ्यर्थी को कुल 200 अंकों में से न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होते हैं।
| पेपर | कुल अंक |
|---|---|
| भारतीय भाषा (क्वालिफाइंग पेपर A)* | 300 |
| अंग्रेज़ी (क्वालिफाइंग पेपर B) | 300 |
| निबंध | 250 |
| सामान्य अध्ययन – 1: भारतीय विरासत एवं संस्कृति, विश्व इतिहास-भूगोल, समाज | 250 |
| सामान्य अध्ययन – 2: शासन व्यवस्था, संविधान, सामाजिक न्याय, अंतर्राष्ट्रीय संबंध | 250 |
| सामान्य अध्ययन – 3: प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था, जैव-विविधता, पर्यावरण, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन | 250 |
| सामान्य अध्ययन – 4: नीतिशास्त्र, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि | 250 |
| वैकल्पिक विषय पेपर – I | 250 |
| वैकल्पिक विषय पेपर – II | 250 |
सभी पेपर की अवधि: 3 घंटे
क्वालिफाइंग पेपर A: अभ्यर्थी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किसी भी भाषा का चयन कर सकते हैं।
| घटक | अंक |
|---|---|
| साक्षात्कार परीक्षण | 275 |
Toppers IAS Academy is one of India’s leading coaching institutes dedicated to guiding students who aspire to build a successful career in UPSC, IAS, IPS, and other civil services. Our mission is to provide high-quality education, the right direction, and a motivating learning environment that helps students achieve their goals.
+91 86049 87816
Info@topperclubiasacaemy.in
H. NO. 687, Deva Market, Sector 12 Rd, near Lakshmi Stationers, Munshi Pulia, Sector 12, Indira Nagar, Lucknow,U.P. 226016
Copyright © 2025 Topperclubiasacademy.in | Website Designed By Webguard